
कहा कि पंजाब विधानसभा में मोबाइल रिपेयर और ऑटो चलाने वाले पहुंचे
पढिये और क्या कहा
चंडीगढ़, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा के जेल एवं बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विवादित बयान दिया हेै। रणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा में मोबाइल रिपेयर करने वाले और ऑटो चलाने वाले पहुंच गए हैं। उन्होंने कभी विधानसभा नहीं देखी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी तो बहुत कुछ देखने को मिलेगा क्योंकि वहां पर लोगों को सदन चलाने का अनुभव नहीं है। 2 साल तो लोगों को सदन की प्रक्रिया समझने में लग जाते हैं। पंजाब की स्थिति काफी दयनीय है वहां पर आम आदमी पार्टी ने सरकार तो बना ली है मगर उनकी आर्थिक हालत काफी खराब है।























