
बिजली चोरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पावरकॉम के इन्फोर्समेंट विंग द्वारा शहरी व देहाती इलाकों में दबिश
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) बिजली चोरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पावरकॉम के इन्फोर्समेंट विंग द्वारा शहरी व देहाती इलाकों में दी गई दबिश के तहत 14 बिजली चोरों को काबू किया गया है जिन्हें 10.10 लाख रुपए जुर्माना ठोका गया है। इनमें कई ऐसे केस पकड़े गए हैं जिनमें सीधी तारें डाल कर बिजली चोरी करके विभाग को चूना लगाया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान कई इलाकों में सुबह तड़कसार छापेमारी करते हुए बिजली चोरी करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला है।























