
बिजली चोरी के खिलाफ सख्त हुई पंजाब सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिकायत के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर
पढ़ें बिजली चोरों के खिलाफ आप किस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बिजली चोरी रोकने के लिए कुंडी हटाओ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। लोग 9646175770 पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने थानों में मीटर लगाने के भी निर्देश दिए और कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि पंजाब में हर साल 1200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है।






















