
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में डूबा चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन ने लगाया एस्मा
हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब कि क्या किए इंतजाम
चंडीगढ़, 23 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ को लेकर बिजली कर्मचारी 3 दिनों की हड़ताल पर हैं. हड़ताल के चलते चंडीगढ़ में कई जगह पर बिजली व्यवस्था बाधित हो रही है और ब्लैकआउट की स्थिति भी बनती जा रही है, जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने एस्मा लगाते हुए बिजली कर्मियों के 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी है. लेकिन इसके बावजूद भी बिजली कर्मी हड़ताल पर अड़े हुए हैं.
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ में पैदा हुए बिजली संकट का संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर से संकट से निपटने के लिए किए गए इंतजाम को लेकर पूछा है।






















