बिग ब्रेकिंग न्यूज: जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या
जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता )जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में आंतकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मार कर घायल कर दिया। व्यक्ति को अस्पताल दाखिल कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके को घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।






















