
बिक्रम चहल ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
वर्करों द्वारा की गई दिन रात मेहनत से मिलेगी जीत: बिक्रम चहल
कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थकों के प्यार की बदौलत करेगें जीत प्राप्त: बिक्रम चहल
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज समाप्त हो गया। पंजाब की जनता ने भारी मतदान किया। सनौर विधानसभा क्षेत्र से पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल यूनाइटेड के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल ने चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात अपने अथक मेहनत करने के लिए अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्ववस्त है और उन्हे पूरी उम्मीद है कि 10 मार्च को नतीजे उनके पक्ष में होंगे। बिक्रम चहल ने आगे कहा कि उनके द्वारा शुरू किए गए जनकल्याण कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे और वह गांवों में महिलाओं को मुफ्त सिलाई और कढ़ाई पाठ्यक्रम प्रदान करते रहेंगे, मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए खेलों को बढ़ावा देंगे.
उन्होंने दोहराया कि वह हमेशा अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के ऋणी रहेंगे जिन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के हर एक मतदाता को अपने पक्ष में किया।























