
बिक्रम चहल द्वारा की जा रही नुक्कड बैठकों को मिल रहा है जबरदस्त उत्साह
अलग-अलग पार्टियों को छोड़ लोग हो रहे हैं शामिल
चंडीगढ़, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल विधानसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। बिक्रम चहल अपने समर्थकों के साथ अपनी और अपनी पार्टी की आवाज को क्षेत्र की जनता तक पहुंचा रहे हैं. उनके द्वारा की जा रही नुक्कड़ सभाओं को क्षेत्र के लोगों का जबरदस्त उत्साह मिल रहा है. बीते दिनों उन्होंने सुनियारहेरी, सफेदा, डंडोआ, बिलासपुर बस्ती, महादीपुर, हुसैनपुर, जौला, मर्दनहेरी, मर्दनहेरी बस्ती, पंजोला, जाफरपुर और बलबेरा के गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और चुनाव में अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। सनौर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण कार्यों को देखते हुए लोग विभिन्न दलों को छोडक़र उनसे जुड़ रहे हैं.























