
बिक्रम चहलो के पक्ष में समर्थकों द्वारा डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार
बिक्रम चहल को अधिक से अधिक वोटों से जीतने का दिया भरोसा
सनौर , 8 फरवरी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस, भारती जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) निर्वाचन क्षेत्र सनौर से बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल के समर्थकों द्वारा उनके लिए पूरी तरह से जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है।। चुनाव प्रचार को बढ़ावा देने के लिए समर्थकों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धुंधाधार प्रचार किया जा रहा है. उनके समर्थक अलग-अलग टोलियां बनाकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों मे नुक्कड नाटक कर और घर-घर जाकर बिक्रम चहल के लिए वोट मांग रहे हैं. इस दौरान उनके द्वारा किए गए समाज कल्याण कार्यों से क्षेत्र की जनता को अवगत कराया जा रहा है. चहल के समर्थकों ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे 20 फरवरी को बिक्रम चहल को एक वोट देकर अपने हाथ मजबूत करें ताकि वे क्षेत्र में बुनियादी काम में तेजी ला सकें. इस बीच, निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी बिक्रम चहल को अपना पूरा समर्थन दिया है और उनके चुनाव अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.























