
चंडीगढ शिक्षा विभाग की ओर से बडा बदलाव
बिंदू अरोड़ा होंगी चंडीगढ़ की नई जिला शिक्षा अधिकारी
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता)शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा बदलाव करते हुए प्रभजोत कौर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पद से हटाकर डिप्टी डीईओ बिंदू अरोड़ा को नया डीईओ बनाया गया है। वहीं शिक्षा विभाग में सोमवार से शिक्षकों की भर्ती शुरू हो रही है। ऐसे में वर्तमान डीईओ प्रभजोत कौर को भर्ती प्रक्रिया का कार्यभार सौंपा है।























