
बिंग ब्रेकिंग न्यूज: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर बडा खुलासा
भारत के साथ साथ कनाडा में भी सुरक्षा एजैंसियां बराड़ की लगातार तलाश मे
चंडीगढ़, 12 जुलाई (विश्व वार्ता ) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। जानकारी मिली है कि गोल्डी बराड़ अचानक कनाडा से लापता हो गया। कनाडा के साथ-साथ भारत में भी सुरक्षा एजैंसियां बराड़ की लगातार तलाश कर रही थी। परन्तु अब गोल्डी बराड़ फरार बताया जा रहा है। मूसेवाला हत्याकांड को लेकर कनाडा और भारत सुरक्षा एजेंसी एक साथ दूसरे का साथ दे रही हैं और दावा किया जा रहा है जल्द ही गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया जा जाएगा।























