
बिंग ब्रेकिंग न्यूज
पंजाब केे तीन राज्यसभा सदस्यों को उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज पंजाब से राज्यसभा के लिए तीन नवनिर्वाचित सदस्यों जिनमे आप के संजीव अरोड़ा, राघव चड्ढा और डॉ. अशोक कुमार मित्तल को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलाई।
इस दौरान चड्ढा ने कहा कि आज से मेरे जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। मैं अपने गुरु और नेता अरविंद केजरीवाल और अपने बड़े भाई भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा























