
बिंग ब्रेकिंग न्यूज
चंडीगढ के स्कूलो मे बच्चो मे मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, मचा हडकंप
चंडीगढ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
नर्सरी से कक्षा 2 के स्कूल बंद
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर पूरी दुनिया मे दहशत का माहौल बना हुआ है वही इसी बीच चंडीगढ़ में दो स्कूलों के बच्चों में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण दिखें हैं. जिस कारण शहर मे हडकंप व दहशत का माहौल है। वहीं फिलहाल प्रशासन इन लक्षणों को हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी से जोड़ कर देख रहा है. असल में हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी के लक्षण देखने में मंकीपॉक्स की तरह लगते हैं. जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इस मामले में स्कूल प्रशासन ने बच्चों की खून के नमूने जांच के लिए भेजे हैं. जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया है. वहीं स्कूल प्रशासन ने बच्चों में हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी पाए जाने के बाद स्कूलों की प्री प्राइमरी कक्षाएं दो दिन तक नहीं लगाने का फैसला लिया है.
बच्चों में बच्चों में हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी के लक्षण दिखने के बाद स्कूल समेत चंडीगढ़ प्रशासन ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. डीपीएस स्कूल ने अभिभावकों को बच्चों के शरीर का तापमान नियमित तौर पर चेक करने को कहा है. वहीं स्कूल ने बच्चों की हथेलियों और पैरों के तलवे पर होने वाले रैशिज को भी नियमित चैक करने की सलाह दी है. इसी तरहसेंट कबीर ने भी अभिभावकों को सचेत रहने को कहा है. स्कूल की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि उनके बच्चे में बुखार, गले में खराश, हाथों, पैरों या मुंह पर खुजली और चकते पड़ते हैं तो स्कूल को तुरंत जानकारी दें. साथ ही अभिभावकों से बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट को भी स्कूल के साथ शेयर करने को भी कहा गया है.























