
बिंग ब्रेकिंग न्यूज:सीएम भगवंत मान के आवास के सामने बेरोजगार शिक्षकों पर भारी लाठीचार्ज
लाठीचार्ज में कई बेरोजगार घायल
चंडीगढ़, 10 जुलाई (विश्व वार्ता):रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार 646 पीटीआई शिक्षक संघ पर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के सामने धरना देना मंहगा पडा। दरअसल, जब बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, उसी समय वहां मौजूद पुलिस ने बेरोजगारों को घसीटा और लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज इतना भीषण था कि कई बेरोजगार लोग घायल हो गए।
इस दौरान बेरोजगार शिक्षको ने बताया कि 2011 से पीटीआई के 646 शिक्षकों की भर्ती लंबित है. उन्होंने कहा कि दस साल बाद 23 दिसंबर 2021 को माननीय उच्च न्यायालय ने पीटीआई शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने कहा कि संगठन ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भर्ती पूरी करने के लिए तीन महीने का समय दिया था लेकिन पंजाब सरकार ने भर्ती को पूरा करने के लिए कोई पहल नहीं की।






















