
फिल्म ‘धूम 2’, ‘रईस’ और ‘रोड टू संगम’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता यूसुफ हुसैन का कोविड-19 के कारण निधन हो गया। मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।





















