
बारिश के बीच पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे ब्रिटेन PM ऋषि सुनकऋषि सुनक
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। पीएम सुनक बारिश के बीच ही पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। कथा को संबोधित करने की शुरुआत ब्रिटिश पीएम ने जय श्री राम के जयकारे के साथ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म उनके जीवन के हर पहलू में उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वश्रेष्ठ करने का साहस देता है।





















