बारिश के चलते सुखना का जलस्तर बढ़ा, पहुंचा खतरे के निशान के पास
किसी भी समय खोले जा सकते हैं फ्लड गेट
चंडीगढ़, 11 जुलाई (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ की सुखना लेक का जलस्तर मानसून की बारिश में एक बार फिर से बढ़ने लगा है। लेक के फ्लड गेट कभी भी खोल जा सकते हैं। लेक का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से थोड़ा ही नीचे है। अब कुछ घंटों की लगातार बारिश फ्लड गेट खोलने के लिए मजबूर कर सकती है।मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह की बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर 1161.05 फीट पहुंच गया। 1162 फीट पहुंचने पर इसे खतरे के निशान से ऊपर माना जाता है। यदि सुखना लेक का जलस्तर 1163 फीट तक पहुंचा तो फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे।
























