
बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे हुआ रद्द
न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता):भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे ओवर में भारतीय टीम 12.5 ओर में एक विकेट पर 89 रन बना पाई थी। तभी बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका।





















