
बारिश की वजह से दूसरा वनडे मैच रद्द
न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
चंडीगढ,27 नवंबर (विश्ववार्ता) बारिश की वजह से दूसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में कुल 12.5 ओवर का खेल हो पाया, जिसमें भारत ने एक विकेट खोकर 89 रन बनाए। यह मैच रद्द होने के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। फिलहाल कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और भारत के पास आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने का मौका है। वहीं, आखिरी मैच में भारत के हारने पर या रद्द होने पर न्यूजीलैंड सीरीज अपने नाम करेगा।





















