
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी सिल्वर जुबली समारोह, CM ने स्टाफ नर्सो को बांटे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़ : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रजत जयंती (सिल्वर जुबली) समारोह में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। CM मान ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लेस जच्चा- बच्चा ब्लॉक का भी उद्घाटन किया। CM ने इस मौके पर करीब 250 स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र भी बांटे।
अपने दौरे के दौरान फरीदकोट के लिए बड़ी परियोजनाओं की जानकारी CM ने खुद अपने X हैंडल पर देते हुआ कहा कि, “बाबा फरीद की पवित्र भूमि फरीदकोट के लिए करोड़ों रुपये की बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया.. लोक सेवा के तहत जिले में अलग से 144 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी… सरकार लोगों की होती है और हमेशा जनता की सेवा के लिए मौजूद रहती है….”
ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸਿਲਵਰ ਜੁਬਲੀ ਸਮਾਗਮ ‘ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਤੇ ਅਤਿ ਆਧੁਨਿਕ ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਬਲਾਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ…ਨਾਲ ਹੀ 250 ਸਟਾਫ਼ ਨਰਸਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ…
ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਲਈ ਕਰੋੜਾਂ ਦੇ ਵੱਡੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ..ਅਲੱਗ ਤੋਂ ਲਗਭਗ 144 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ… pic.twitter.com/iaROaCBl6r
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 8, 2023





















