
बाप रे बाप चंडीगढ मे फिर पेड गिरने से बडा हादसा टला
शहरवासियों के बीच डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे फिर पेड गिरने से बडा हादसा टल गया है लेकिन शहरवासियों के बीच लगातार पेड गिरने से डर व दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी अनुसार आज सेक्टर-7 धोबी घाट के करीब एक और पुराना पेड़ गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि वहां आने-जाने वालों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शहर में लगातार पेड़ गिरने की घटनाओं से लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। साथ ही इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।























