
बाढ़ पीडि़तों के लिए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के रागी जत्थों द्वारा शिरोमणि कमेटी को दिया इतने लाख रुपये का दान
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के समर्थन में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के रागी जत्थों द्वारा आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को 2 लाख रुपये भेंट किए।
शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने गुरु साहिब द्वारा दिए गए सबकी भलाई के सिद्धांत के तहत हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है।





















