
बाढ़ के खतरे को देखते हुए कॉरिडोर के रास्ते से जाने पर लगाई रोक
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) बाढ़ के खतरे को देखते हुए करतारपूर कारीडोर के रास्ते से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने वाली संगत को रोक दिया गया है। जिलाधीश गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि रावी नदी में जलस्तर बढऩे के बावजूद डेरा बाबा नानक स्थित श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को कोई खतरा नहीं है और यह पूरी तरह सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि बेशक, आज सुबह गलियारे के पास धुस्सी बांध के पास पाकिस्तान की ओर से रावी नदी का कुछ पानी आया है, लेकिन यह पानी धुस्सी बांध के पार नही आया है। उन्होंने कहा कि इस पानी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर,धूस्सी बांध और दर्शन स्थल को कोई खतरा नहीं है।





















