
बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए इतने करोड रूपये की ग्रांट जारी
चंडीगढ़, 1 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब राज्य इस समय सबसे बडी बाढ़ की मार झेल रहा है जिस बीच पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए करोड़ों की ग्रांट जारी की गई है जिसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सांझी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान जी के निर्देशों अनुसार बारिश और बाढ़ के पानी की मार झेल रहे पंजाब के सरकारी स्कूलों को 27.77 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है जिसे तुरंत प्रभाव से 5 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक प्रति स्कूल जारी की जा रही है।
वहीं राज्य के प्राइमरी स्कूलों के लिए 20 करोड़ रुपए और सैकेंडरी स्कूलों के लिए 7.77 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से जो ग्रांट दी गई है उसे राशि से स्कूल प्रमुख व प्रबंधक कमेटियां स्कूल की मुरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन व अन्य फुटकल कामों करवाएंगी।





















