
बांबिहा समूह के दो गैंगस्टर हथियारों के साथ गिरफ्तार
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) मोहाली पुलिस ने बंबीहा ग्रुप के सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के 3 साथियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत सिंह इस समय स्पेन में छिपा हुआ है। SSP विवेक शील सोनी ने बताया कि आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिले भर में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत ही CIA स्टाफ ने इन गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी तथा कुराली के गौतम कुमार नामक गैंग सदस्यों को भी पकड़ा है। उनके खिलाफ कुराली थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। गुरविंदर रूपनगर जिले का रहने वाला है। इनके कब्जे से पुलिस ने 32 बोर और 30 बोर की 2 पिस्टल तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी कुराली के गांव गौसलां से बताई गई है।
पुलिस ने बताया है कि गुरविंदर सिंह और गौतम कुमार दोनों गुरजंट सिंह उर्फ जंटा के साथी हैं और बंबीहा ग्रुप के लिए काम करते हैं। इनके खिलाफ पहले भी फिरौती के केस दर्ज हैं। CIA स्टाफ मोहाली पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।





















