
बांग्लादेश में बड़ा हादसा
बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में आग से भीषण तबाही
आग लगने से इतने लोग समाये मौत के मुंह मे , 450 से अधिक घायल
चंडीगढ़, 5 जून (विश्ववार्ता) बीती रात बांग्लादेश में एक बड़ा हादसा हो गया। बांग्लादेश के चटगांव में स्थित एक कंटेनर डिपो में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि 450 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज सुबह पहली जानकारी में प्रशासन ने 25 मौतों की पुष्टि की थी, जो अभी तक बढ़कर 33 तक पहुंच गई है।






















