
बहुचर्चित टैंडर घोटाला मामला:
आज पूर्व मंत्री आशु के करीबी सन्नी भल्ला की कोर्ट मे पेशी
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) बहुचर्चित टैंडर घोटाला मामले में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी पार्षद और आशु के नजदीकी गगनदीप उर्फ सन्नी भल्ला को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सन्नी भल्ला का आज पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारी आज फिर से सन्नी भल्ला का रिमांड लेने की कोशिश करेंगे। इससे पहले कोर्ट ने सन्नी भल्ला को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।





















