
बहबलकलां गोलीकांड मामले की सुनवाई अब इस तारिख तक हुई स्थगित
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) 2015 में घटे बेअदबी मामले से जुड़े बहबल गोलीकांड मामले की सुनवाई एडीशनल सैशन जज राजीव कालड़ा की अदालत में हुई। बहबल गोलीकांड में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले कृष्ण भगवान सिंह के पिता महिंद्र सिंह की ओर से केस में सरकारी गवाह बनाए गए इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह को मुलजिम बनाने को लेकर दायर की गई पटीशन पर लेकर दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई व अदालत ने उक्त पटीशन पर फैसला 16 सितम्बर के लिए सुरक्षित रख लिया।





















