बसपा पंजाब के कच्चे ठेके व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमत करने के लिए लड़ेगी: जसवीर सिंह गढ़ी
स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारीयों को तुरंत पक्का किया जाए।

जालंधर 11 मई बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि आजादी के 74 वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा ठेके कच्चे सरकारी सर्विस के नाम पर पंजाबी युवाओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसने पंजाब के नवयुवकों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। जिसका ताज़ा उदाहरण है पंजाब के हजारों युवा वर्ग कम वेतन पर कच्चे, आउटसोर्स अनुबंधों के माध्यम से आर्थिक शोषण का शिकार होकर नौकरी कर रहे है।
पिछले 20-25 वर्षों से शिक्षित बेटियां और बेटे समान योग्यता, समान काम और कम वेतन पर काम करके अत्यधिक मानसिक दबाव में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही अगर वे अपने लिए नियमत नौकरी व समान वेतन की मांग करते हैं, तो पिछले 25 वर्षों में हर सरकार ने पंजाब के शिक्षित बेटों और बेटियों को, उनके भविष्य को कुचलने का काम किया है। इसका ताजा उदाहरण एनएचएम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं, जो 2006 से पिछले 15 वर्षों से अपने स्थायित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें कुचलने के लिए, सरकार ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।
बसपा पंजाब अध्यक्ष स गढ़ी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पंजाब के शिक्षित, कच्चे आउटसोर्स युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। पंजाब में, अगर किसी भी कर्मचारी को बर्खास्त किया जाता है, तो बसपा कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। बसपा ने यह भी मांग की कि सफाई कर्मचारीयो को पक्का किया जाए एवम पूरे स्केल में तनखाह दी जाए।






















