
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय पुरुष हॉकी टीम 5वीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में
चंडीगढ, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर से करिशमा कर दिखाया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों यानी के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा कर नया मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि इस तरह से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998ए 2010ए 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2014 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी






















