

बरगाडी बेअदबी मामले मे बडी कार्रवाई
डेरा प्रमुख राम रहीम को बनाया गया मुख्य आरोपी
फरीदकोट कोर्ट में पेश होने का आदेश
पढि़ए कब होगी सुनवाई और जानिए क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) बरगाडी बेअदबी मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को गुरु ग्रंथ साहिब के अनादर से संबंधित विवादित पोस्टर और एफआईआर संख्या 128 से संबंधित प्राथमिकी संख्या 117 में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है। डेरा प्रमुख को चार मई को फरीदकोट की अदालत में पेश होने का भी निर्देश दिया गया है.






















