
बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर चंडीगढ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
कांग्रेसियों के ऊपर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल
चंडीगढ, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) देश में आज बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है व इसके साथ साथ बिगड़ती अर्थ व्यवस्था, बेरोजग़ारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने मनीमाजरा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। मनीमाजरा के शास्त्री नगर लाइट पॉइंट के पास यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता यहां जुटे और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेसियों के ऊपर पुलिस ने वॉटर कैनन भी इस्तेमाल भी किया।























