
बडी राहत: जीरकपुर मे बने फ्लाई ओवर को जनता के लिए खोला
लोगो ने ली राहत की सांस
चंडीगढ़, 6 दिसंबर (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के एंट्री पॉइंट के पास जीरकपुर में बन रहे है फ्लाईओवर को आज जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया जिससे लोगो ने बडी राहत की सांस ली है। हालांकि पता चला है कि इस फ्लाईओवर को अभी ट्रायल बेसिस पर खोला गया है। लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से इस फ्लाईओवर को तैयार किया गया है। हालांकि इसके निर्माण में काफी देरी भी हुई ।























