
बडी खबर: हाईकोर्ट से भाजपा नेता बग्गा और कवि कुमार विश्वास को बडी बड़ी राहत
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) मशहूर कवि कुमार विश्वास और भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को पंजाब वह हरियाणा हाईकोर्ट से बडी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दोनोंं के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआइआर को रद करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में आज फैसला सुनाया। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास और भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा के लिए ये एक बड़ी राहत है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर पंजाब पुलिस की एफआईआर को रद्द कर दिया है।
बतां दें कि कुमार विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसी साल 12 अप्रैल को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित रूप से भडक़ाऊ बयान देने के लिए रूपनगर में मामला दर्ज किया गया था। उन पर धर्म और नस्ल के आधार पर दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया था।























