
बडी खबर: हरियाणा सीएम कार्यालय मे बडा उलटफेर
अब सीएम खट्टर के ये होगे राजनीतिक सलाहकार
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर आ रही है कि हरियाणा सीएम कार्यालय मे बडा उलटफेर हुआ है। आज हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पूर्व चेयरमैन बी.बी भारती हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार होंगे। भारती की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।























