
बडी खबर: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सडक हादसे मे बाल बाल बचे
चंडीगढ, 21 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उस समय बाल बाल बच गये जब काफिले में शामिल तीन गाडिय़ां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। हादसे में ज्ञानचंद गुप्ता को मामूली चोट आई है। जबकि, उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की कार कार शुक्रवार दोपहर सडक़ हादसे का शिकार हो गई। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस कार में विस अध्यक्ष सवार थे उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां यह हादसा हुआ है वहां चंडीगढ़ और मोहाली का बार्डर लगता है। ऐसे में हादसे के बाद दोनों शहरों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस में लिखित शिकायत करने मिलने से इन्कार किया है।





















