
बडी खबर: सुधीर सूरी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी का मुखिया बदला
पढिये किसे बनाया गया एसआईटी का मुखिया?
चंडीगढ, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इस मामले की जांच में एसआईटी प्रमुख को बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब जगजीत वालिया को एसआईटी का प्रभारी बनाया गया है.साथ ही आपको बता दें कि जगजीत वालिया एआईजी एनआरआई हैं. इसके साथ ही यह भी बता दें कि इस मामले की निगरानी खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव कर रहे हैं। इसके अलावा हत्यारे संदीप सिंह की कॉल डिटेल भी लीक की जा रही है।























