
बडी खबर: सीएम मनोहर लाल की रैली से लौट रहे 10 युवकों पर जानलेवा हमला
युवको ने नहर मे लगाई छलांग, 5 लापता
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) हरियाणा मे दहशतगर्तो के इरादे लगातार बढते जा रहे है और बेखौफ तरीके से लगातार हमलो की साजिश रच रहे है। खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली से लौट रहे 10 स्कॉर्पियो सवार यमुना नहर के बूडिय़ा घाट पर नहाने के लिए रुके थे। तभी हथियारों से लैस होकर बाइकों पर पहुंचे 30-35 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए पांच युवकों ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी, जो डूबकर लापता हो गए। वहीं पांच अन्य युवकों ने मौके से भागकर जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।






















