
बडी खबर: विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां को कोर्ट से मिला गैर जमानती वारंट
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बेल एप्लिकेशन रिजैक्ट होने की खबर आ रही आई है। कोर्ट ने अगस्त महीने विधानसभा के स्पीकर और आम आदमी पार्टी के नेता कुलतार सिंह संधवान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। बता दें अगस्त 2020 में अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती जिलों में जहरीली शराब की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त कुलतार सिंह संधवां की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने विरोध में धरना दिया था। उस वक्त कुलतार सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कुलतार सिंह संधवा निचली अदालत में पेश नहीं हो सके थे। इस कारण निचली अदालत ने सुनवाई के दौरान संधवा की जमानत को रद्द कर गैर जमानती वारंटजारी किया है।






















