
बडी खबर: राजस्थान में मतदान की तारीख बदली, अब इस तारिख को होगा मतदान
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि राजस्थान में चुनाव की तारीख बदल गई है। अब 25 नवंबर को मतदान होगा। पहले 23 नवंबर को मतदान होना था, लेकिन देवउठनी एकादशी (ग्यारस) के कारण यह माना जा रहा था कि इससे वोटिंग प्रतिशत घट सकता है।
चुनाव आयोग ने सिर्फ मतदान की तारीख बदली है, नामांकन की शुरुआत और नाम वापसी, मतगणना सहित सभी शेड्यूल पहले जैसे ही रखे गए हैं। नियमों के तहत राजस्थान में चुनाव की प्रक्रिया 5 दिसंबर से पहले खत्म हो जानी चाहिए। यह पहली बार है जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख बदली गई है। आज सुबह ही पाली सांसद पीपी चौधरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की थी कि मतदान की तारीखें बदली जाएं।























