
बडी खबर मोहाली जिले से, मोहाली सी.आई.ए. स्टाफ व गैंगस्टरों के बीच बडी मुठभेड
चंडीगढ, 16 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां सी.आई.ए. स्टाफ व गैंगस्टरों के बीच बडी मुठभेड की खबर सामने आ रही है। सूत्रो से खबर है कि राजपुरा जिले के रहने वाले गैंगस्टर प्रिंस जोकि पुलिस द्वारा लगाया गया नाका तोडकर भागने की फिराक मे था तो उसी समय सीआईए स्टाफ व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड हो गई,मुठभेड में गैंगस्टर प्रिंस के पैरों मे गोली लगने की खबर है और पुलिस ने उसे जख्मी हालत मे गिरफतार कर लिया है।
पता चला है कि पुलिस कि प्रिंस और करमजीत नाम के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों और से फायरिंग की गई। खबर मिली है कि लांडरा रोड पर पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी कि इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।पुलिस द्वारा पिछले काफी समय से इन बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बदमाश प्रिंस चोरी और फिरौती के मामलों में मोस्ट वांटेड है। मुठभेड़ के दौरान प्रिंस गोली लगने से घायल हो गया है। प्रिंस के पैर पर गोली लगी है। उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि करमजीत कुरुक्षेत्र का और प्रिंस राजपुरा का रहने वाला है और वह नाका तोड़ कर भागने की कोशिश कर रहा था।























