
बडी खबर: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
चंडीगढ़, 20 जुलाई ( विश्व वार्ता) – पंजाब पुलिस ने अमृतसर में गायक मूसेवाला की हत्या में शामिल 3 शार्प शूटरों को घेर लिया है। अटारी बॉर्डर से 10 किमी दूर होशियार नगर में पिछले 3 घंटे से अधिक देर तक चले एनकाउंटर मे जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने तीन में से दो शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा को मार गिराया है. एक अभी भी बिल्डिंग से लगातार फायरिंग कर रहा है. मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके अलावा घटना को कवर कर रहे एक निजी चैनल के कैमरामैन को भी गोली मार दी गई। इन सभी को अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।























