
बडी खबर: महाराष्ट्र की सियासत में मचा उथल-पुथल
विधायक देशमुख सूरत से भागकर पहुंचे नागपुर
कहा मुझे कैद कर रखा गया, जबरन इंजेक्शन लगाया…
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) महाराष्ट्र की सियासत से बडी खबर आ रही है कि सूरत होटल से शिवसेना विधायक नितिन देशमुख भागकर नागपुर पहुंच गए हैं। नागपुर पहुंचे नितिन देशमुख ने आरोप लगाया कि मुझे कैद कर रखा गया था। नागपुर पहुंचने के बाद विधायक देशमुख ने कहा कि मुझे अस्पताल ले जाने के बाद 20 से 25 लोगों ने जबरन इंजेक्शन लगाया। वे इंजेक्शन क्या थे, मुझे नहीं पता। उन्होंने आगे कहा- मुझे बेहोश करने की कोशिश की गई, जिससे मैं कुछ समझ नहीं पाऊं। मैं उद्धव ठाकरे का शिवसैनिक था, शिवसेना में रहूंगा।























