
बडी खबर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली वाई+ सिक्योरटी
पढिये क्या होती है वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामन आ रही है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को अपग्रेड कर दिया गया है। पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के बाद यह फैसला लिया गया है। भाईजान को अब वाई+ सिक्योरिटी कवर दिया गया है। सितारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और अनुपम खेर की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है।
मुंबई पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। यानी अब सलमान के साथ 11 जवान हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। हथियारों के साथ 4 सिक्योरिटी पर्सनल 24 घंटे उनके साथ रहेंगे।























