
बडी खबर: प्लॉट घोटाला मामले में फरार : पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को हाईकोर्ट से मिली बडी राहत
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत देते हुए मनप्रीत बादल को अंतरिम जमानत दे दी है। जिसमें कुछ शर्तें हो सकती हैं। इतना साफ है कि मनप्रीत बादल के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार हट गई है।इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक मनप्रीत बादल को अग्रिम जमानत दे दी है और गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है। बता दें की मनप्रीत बादल बठिंडा प्लॉट खरीद मामले में आरोपी है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।






















