
बडी खबर: पटियाला जेल में बंद नवजोत सिद्धू कैदियों से भिडे
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पटियाला जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू का जेल के अंदर विवाद हो गया है। जानकारी के मुताबिक सिद्धू का अपनी बैरक में बंद कैदियों से झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैरक में बंद कैदियों ने सिद्धू पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
वहीं, नवजोत सिद्धू का कहना था कि साथी कैदियों ने बिना पूछे उनके कैंटीन कार्ड पर खरीदारी कर ली। अन्य कैदियों सिद्धू की बैरक से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि नवजोत सिह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में हैं।























