
बडी खबर: पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता एनआईए के नए प्रमुख बने
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और पंजाब पुलिस के पूर्व प्रमुख दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। दिनकर गुप्ता ने योगेश चंद्र मोदी का स्थान लिया और 31 मार्च, 2024 तक प्रमुख सुरक्षा एजेंसी का नेतृत्व करेंगे।






















