
बडी खबर: पंजाब और हरियाणा सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से मचा हडकंप
पूरे इलाके को किया सील
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) बडी खबर सामने आ रही है चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में स्थित पंजाब और हरियाणा सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हडक़ंप मच गया है। जिसे देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गये हैं। वहीं बम स्क्वायड और सेना की टीम को भी बुलाया गया है। बता दें कि यह पूरा इलाका ही बेहद संवेदनशील है। पास में ही पंजाब और हरियाणा की विधानसभा, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट व सचिवालय और मंत्रियों के आवास हैं। पुलिस को बम मिलने की सूचना बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है। बम के आसपास रेत से भरी बोरियों को रख दिया गया है। पूरे इलाके को भी सील कर दिया गया है। बम को चारों तरफ से कवर करने के बाद आर्मी बुलाई गई है। आर्मी की टीम इसे कल डिफ्यूज करेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर भी बम बरामदगी वाली जगह पर पहुंच गए हैं।























