
बडी खबर: पंजाब इस जिले मे खिलाडिय़ों द्वारा हवलदार को पीट-पीट कर हत्या करने का मामला आया सामने
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बरनाला जिले से बडी खबर सामने आ रही है कि कबड्डी खिलाडिय़ों ने हवलदार को बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा है। जानकारी अनुसार पता चला है कि रेस्टोरेंट करिंदों व कबड्डी खिलाडिय़ों में विवाद हुआ था जिसे सुलझाने के लिए हवलदार दर्शन सिंह रेस्टोरेंट पहुंचा था। इस दौरान 4 कबड्डी खिलाड़ी हवलादर से भी उलझ पड़े और उसे भी जमीन पर जोर से पटका जिससे हवलदार का सिर सडक़ पर जोर से टकरा गया। इसी दौरान हवलदार को बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
आरोपी इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी बताए जा रहे हैं जिन्होंने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गए। वहीं बता दें कि बरनाला पुलिस ने आरोपी खिलाडिय़ों पर हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।























