
बडी खबर: दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का जोरदार प्रदर्शन
बीजेपी की दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर दस्तार का किया अपमान
दिल्ली में मंत्री हरजोत बैंस की दस्तार उतारी, आप नेता हरजोत सिंह बैंस हिरासत में
प्रधानमंत्री आवास पर लगी धारा-144
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है। वही खबर आ रही है कि बीजेपी की दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर दस्तार का अपमान किया है। हिरासत मे लेते हुए मंत्री हरजोत बैंस की दस्तार उतार दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
इधर, केजरीवाल ने आज श्वष्ठ कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।
केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।






















