
बडी खबर: तरनतारन में पुलिस सांझ केंद्र पर आरपीजी हमला
रॉकेट लांचर से अटैक की आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी!
चंडीगढ़, 10 दिसंबर (विश्व वार्ता) पंजाब मे एक बार फिर आरपीजी का इस्तेमाल कर पुलिस को निशाना बनाया गया है। तरनतारन के सरहाली थाने से सटे सांझ केंद्र में हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन सांझ केंद्र का शीशा टूट गया. सुरक्षा एजेंसियों का साफ कहना है कि यह आतंकी हमला है। वहीं अब इस हमले की आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जिम्मेदारी ली है। खबरों की मानें तो पन्नू ने एक वॉयस नोट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे तरनतारन-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरहाली थाने के बगल स्थित सांझ केंद्र पर आरपीजी शुरू किया गया. का प्रयोग कर हमला किया गया, आवाज सुनकर जब सरहाली थाने की पुलिस बाहर आई तो हमलावर भाग चुके थे। मुंशी, ड्यूटी ऑफिसर और दो कांस्टेबल के अलावा थाने में कोई नहीं था। फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह एक आतंकी हमला है। हमलावर किसी तरह की जनहानि नहीं चाहते थे लेकिन पंजाब का माहौल खराब करने के लिए यह कदम उठाया गया है।























